April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

धरने पर बैठीं ममता बोली, जान दे दूंगी, पर समझौता नहीं करूंगी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता जा रहा है। इस घटनाक्रम के मुख्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो है। रविवार शाम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर छापा मारने पहुंची। सीबीआई की टीम के अफसरों को कोलकाता की पुलिस ने ही धर लिया, जिसके बाद से ही मोदी सरकार के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। ममता बनर्जी धरना स्थल पर बैठकर ही कैबिनेट की बैठक कर रही हैं, यहां पर ही वह लगातार फाइलें साइन कर रही हैं।
कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच मामला फंसता जा रहा है। सोमवार दोपहर कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव को समन भेजा है। पुलिस ने उनपर केस को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने कहा कि वे जान दे देंगी, लेकिन किसी तरह का समझौता नहीं करेंगी। ममता ने केंद्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब आपने टीएमसी कार्यकर्ताओं को छुआ तो हमने कुछ नहीं कहा कि लेकिन जब आपने कोलकाता पुलिस कमिश्नर की कुर्सी का अपमान किया, तब मुझे गुस्सा आया।
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़फोड़ की। दफ्तर में कुर्सियां फेंकी गईं, पार्टी के बैनर और झंडे फाडे़ गए।

Share to...