April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दोनों देशों के आपसी सहयोग में नहीं पडे़गा फर्क : इजरायल के राजदूत

इजरायली दूतावास के पास कल शाम एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दूतावास के आसपास के क्षेत्र में खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए। आईडी धमाके पर भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि कई देशों में इजराइल के मिशन आतंकवादियों के निशाने पर हैं।

उन्होंने इस धमाके को आतंकवादी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ मिलकर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस धमाके के पीछे किसका हाथ था। फिलहाल किसी भी संघठन का नाम लेना जल्दबाजी होगी।

Share to...