April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में, आंदोलन करेगी कांग्रेस : कमलनाथ

देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश में बिक रहा है। प्रदेश के 52 जिलों में पेट्रोल के दाम 87.71 से लेकर 89.45 रुपए तक हैं। अनूपपुर में देश का सबसे महंगा पेट्रोल 89.45 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में 6 से 22 जून तक पेट्रोल में 10.67 और डीजल में 10.12 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल और मई के महीने में भोपाल में पेट्रोल 77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिका था। मंगलवार को पेट्रोल 87.71 और डीजल 78.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 3 ट्वीट कर कहा है कि इस मूल्यवृद्धि के विरोध में 24 जून को कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम कर प्रदेश की जनता को राहत देने का वादा किया था। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े और भाजपा ने टैक्स कम करने धरना-प्रदर्शन किए थे। कमलनाथ करीब 15 महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने टैक्स कम नहीं किया।

Share to...