भोपाल:- देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह देर रात करीब 1.20 बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुँचे। स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फूलो का गुलदस्ता देकर अमित शाह का स्वागत किया। गृहमंत्री सोमवार को भोपाल में कई कार्यक्रमो में शामिल होंगे और बैठक लेने के साथ ही शिलान्यास और लोकापर्ण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
सोमवार गृहमंत्री अमित शाह के विभिन्न जगहों विभिन्न कार्यक्रमो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भोपाल के कई रास्तो को बंद कर डायवर्ट भी किया गया हैं। गृह मंत्री का काफिला जिन रास्तो से निकलेगा उसे डायवर्ट किया गया हैं और कई रास्तो को आम जनता के लिए बंद भी किया गया हैं।
गृहमंत्री सुबह 10:45 पर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। परिषद की 23वी बैठक में मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल पहुंचेंगे यहा 11:00 बजे से 1:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीएम योगी आदित्यनाथ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
लंच के लिए 1:00 से 2:00 बजे तक का समय रहेगा इस बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति, कल्याण किसान कल्याण, महिलाओं बच्चों के विरुद्ध अपराध की विवेचना,आंतरिक सुरक्षा,आतंकवाद और नक्सलवाद की रोकथाम के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:00 बजे लाल परेड ग्राउंड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी बरखेड़ा बोंदर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।
दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:30 बजे बरखेड़ा बोंदर से हेलीकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड जाएंगे। कार से रविंद्र भवन 3:50 बजे पहुंचेंगे,रविंद्र भवन में पुलिस के आवासों व प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे, वही शाम करीब 5:00 बजे रविंद्र भवन से विधानसभा भवन पहुँचेगे। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित भारत की नई शिक्षा नीति के सेमिनार में भाग लेंगे विधानसभा में करीब 1 घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
शाम करीब 6:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर अमित शाह सीएम हाउस श्यामला हिल्स पहुंचेंगे। शाम 6:45 बजे से 7:30 बजे तक रात्रि भोज के लिए समय आरक्षित किया गया है। 7:30 बजे वापस होटल ताज पहुंचेंगे। रात 8:00 बजे से होटल ताज में कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं के रोल को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। रात 8:45 बजे मंत्री अमित शाह होटल ताज से रवाना होकर 9:10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य