April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दीपिका से शादी होने के बाद रणवीर बने बॉडीगार्ड, पहुंचे मुम्बई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। वेडिंग फंक्शन्स पूरे होने के बाद जोड़ी मुंबई लौट चुकी है। दीपिका-रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट और लाल दुप्पट्टे में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में स्पॉट हुए। दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। हजारों फैन्स दीपिका-रणवीर के लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रणवीर सिंह दीपिका के बॉडीगार्ड भी बने।

Share to...