पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के भाजपा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित हुए दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से मिले। उनसे अनुरोध किया कि राजनीतिक पार्टियों के आंतरिक लोकतंत्र और इसके मूल्यों पर एक स्वस्थ बहस करें, ताकि उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके और उनकी भर्तियों में पारदर्शिता लाई जा सके। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप हमें बताएं कि हमें किस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। राजनीतिक पार्टियों में होने वाली भर्तियों में हमें पारदर्शिता लाने की जरूरत है। किसी राजनीतिक पार्टी की नेतृत्व क्षमता का कैसे विकास किया जा सकता है? नई पीढ़ियों को किस तरह के मौके दिए जाएं? यह हमारी बहस का मुदृ होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि आम लोगों को भी राजनीतिक पार्टियों के आंतरिक लोकतंत्र के बारे में बताना चाहिए। उन्हें उनकी कार्यपद्धति के बारे में जानकारी होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मीडिया से कहा कि आज पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। पहले ऐसा समय था कि पत्रकारों को खोजना पड़ता था, लेकिन आज मीडिया का दायरा बढ़ गया है। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता अभियान में मीडिया की भूमिका की जमकर तारीफ की और कहा कि भले ही सरकार की आलोचना से अखबार भरा पड़ा हो, मगर स्वच्छता की बात पर सभी एक साथ नजर आए। यह काफी अच्छी बात है।
दीपावली मिलन समारोह में मीडिया से रूबरू हुए मोदी, कही यह बाते…

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी