केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की शुक्रवार को अचानक मुम्बई में एक कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर ही बेहोश हो गए। मंच पर आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
गडकरी अहमदनगर में कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी मौजूद थे। गडकरी ने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि उनका शुगर लेवल काफी गिर गया था। इसके बाद उनका इलाज किया गया। अब वे स्वस्थ हैं।
दीक्षांत समारोह में गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर बेहोश हुए

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित