April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने किया टॉप, 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड में छोटे शहरों की बेटियों ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से रिजल्ट जारी किया। करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 10वीं में 59.54 प्रतिशत पास हुए हैं। 12वीं के 72 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। 10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए हैं। सभी 11 टॉपर छोटे शहरों की बेटियां हैं। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर याने कि 99.2 प्रतिशत हासिल किए हैं। 12वीं के अलग-अलग विषयों में 9 टॉपर्स भी लड़कियां हैं।

12वीं में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने प्रदेश में सभी संकाय में ओवरऑल टॉप किया है। प्रगति ने विज्ञान-गणित समूह में 500 में से 494 अंक हासिल किए है। संकाय के हिसाब से देखें तो कला समूह में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर हैं। विज्ञान गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल को 494 अंक और कॉमर्स समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे 480 अंक ने टॉप किया। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल ने 491 अंक से टॉप किया है। 12वीं की मेरिट में कुल 153 स्टूडेंट हैं। इनमें 93 छात्राएं और 60 छात्र हैं।

एमपी बोर्ड के 10वीं रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। छतरपुर की नैंसी दुबे ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 496 मार्क्स हालिस कर पूरे प्रदेश में टॉप स्थान हासिल किया। नैंसी एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा है। वह 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की बहन हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा, टीचर्स खासकर अपनी बड़ी बहन वैशाली को दिया।

वहीं, नैंसी की मम्मी संगीता दुबे के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने बताया कि बेटी पढ़ने में काफी होशियार थी, लेकिन वह एमपी टॉप कर जाएगी यह नहीं सोचा था। इतनी खुशी हो रही है कि मैं कुछ बोल नहीं सकती। हमारी चारों बिटिया अच्छी पढ़ती हैं। हमारी बड़ी बेटी तो पीएससी की तैयारी कर रही है।

Share to...