April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल की बीमारी, दिमाग में थक्का, कोर्ट में पेशी से छूट मिले : मेहुल

भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चौकसी ने शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में नई याचिका दायर कर पेशी में छूट देने का आग्रह किया है। याचिका के अनुसार वह लंबे समय से बीमार है। उसे दिल की बीमारी, पैर में दर्द और दिमाग में खून का थक्का जमने की समस्या है। याचिका ऐसे समय दाखिल की गई, जब बुधवार को एंटीगुआ में भगोड़े चौकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई।
कोर्ट ने इस मामले को 9 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। चौकसी के वकील विजय और अशुल अग्रवाल ने बीमारी से संबंधित कुछ दस्तावेज पेश किए। वकील के अनुसार डॉक्टर ने चौकसी को यात्रा से बचने और आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वह भारत आने में असमर्थ है।

Share to...