दिल्ली हिंसा के बाद से हालात सामान्य करने की कोशिश लगातार जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार पूरे दिन कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं आई है, हालांकि कई लोग इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए हैं।
केजरीवाल ने बताया कि प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या जानने के लिए कुल 4 सब डिवीजन में 18 सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को काम पर लगाया गया है। ये सभी अपने.अपने इलाकों में नुकसान का सही अनुमान लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 69 लोगों ने अनुदान राशि के लिए आवेदन किया है। इन सभी लोगों को रविवार तक 25,000 रुपये की मुआवजा राशि दे दी जाएगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि अगर किसी व्यक्ति का घर पूरा या आधा जल गया है तो उन्हें 25,000 रुपये की सहायता राशि दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाएगी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि हिंसा के दौरान टूटे सभी स्ट्रीट लाइट की लिस्ट तैयार कर ली गई है, उन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। दंगे के दौरान किसी भी सरकारी स्कूल को नहीं जलाया गया है। फेक वीडियो और संदेशों की वजह से ऐसे हालात पैदा हुए।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ