April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक, मास्क भी कारगर नहीं : एम्स

दिल्ली में प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। शनिवार की सुबह प्रदूषण का स्तर 500 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया था। यानी दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हो चुकी है, जिसके मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने 5 नवंबर तक सभी स्कूल बंद करने का ऐलान किया है। शुक्रवार से दिल्ली सरकार ने मुफ़्त मास्क बांटना भी शुरू कर दिया। इस बीच ऑड ईवन के लिए दफ्तरों के टाइम बदल दिये गये हैं। एम्स के डायरेक्टर का कहना है कि मरीज़ बढ़ रहे है। प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्थिति में है। बच्चों, बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं के अलावा सेहतमंद लोग पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। मास्क प्रदूषण से बचाने के लिए कारगर नहीं है। एन-95 मास्क जो सरकार बांट रही है उससे बचाव नहीं। ये ढीला रहता है अगल बगल से प्रदूषण जाता रहता है। मास्क को बहुत टाइट रखना होगा। आप ज़्यादा टाइट रखेंगे तो आपका दम घुटेगा, इसलिए मास्क कारगर नहीं है। हमे प्रदूषण ख़त्म करना होगा।
सुझाव में रणदीप में बताया कि लोगों को मॉर्निंग या इवनिंग वॉक बंद करना चाहिए। ज्यादा बाहर नहीं रहना चाहिए। काफ़ी लोग दिल्ली से बाहर चले गए हैं। हर व्यक्ति की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। बताते चले कि प्रदूषण के इस स्तर को देख दिल्ली में हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दी गई है। लोधी रोड एरिया में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 500 पाए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस खतरनाक प्रदूषण की वजह पंजाब और हरियाणा में जलती पराली को बताया।

Share to...