April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली पुलिस ने बटला हाउस के मोस्ट वांटेड आतंकी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने बटला हाउस मुठभेड़ में शामिल इंडियन मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आतंकी 2008 की बटला हाउस मुठभेड़ के बाद से ही फरार था।
बताया जा रहा है कि अरिज खान को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया। 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में 4 अन्य लोगों के साथ खान भी मौजूद था। मुठभेड़ के दौरान वह वहां से भाग निकला था, हालांकि इस घटना में इंडियन मुजाहिदीन के 2 आतंकवादी मारे गए थे और कई को गिरफ्तार किया गया था।
अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे एन्काउंटर स्पेशलिस्ट और निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। बटला हाउस मामले में निचली अदालत ने वर्ष 2013 में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी शहजाद अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उसकी याचिका उच्च अदालत में लंबित है।

Share to...