दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए फिलहाल एक परेशानी वाली खबर है लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो का पहिया कल से अनिश्चितकाल के लिए थमने वाला है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के हजारों कर्मचारी अपनी कई मांगों के नहीं माने जाने पर शनिवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को बातचीत नाकाम होने के बाद करीब 9,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो मेट्रो सेवाएं बंद हो सकती है। इससे पहले मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी।
आधी रात से शुरू होने वाले हड़ताल को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। गहलोत ने मैनेजिंग डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए जिससे मेट्रो की सेवाएं बाधित न हों। अगर मेट्रो की सेवाएं बाधित होती हैं तो लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे के घटनाक्रम को लेकर उन्हें लगातार अवगत कराया जाए। डीएमआरसी को किसी भी हद तक जाकर पूरे विवाद को खत्म कराया जाना चाहिए। समस्या से समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
दिल्ली-नोएडा में कल से नहीं चलेगी मेट्रो, हड़ताल कर रहे है कर्मचारी

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील