दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन जारी कर आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है, हालांकि, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए बुलाया है।
मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय रवाना होने से पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया ने इससे पहले कहा कि इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। घर में रेड की, गांव में रेड की लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि ये मुझे जेल में डाल रहे हैं जिससे गुजरात न जा सकू। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि गुजरात में स्कूल का हाल बेहाल है। युवा बेरोजगार है।
उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी हार रही है इसलिए ये मुझे जेल में डाल देंगे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात का चुनाव आम आदमी लड़ रहा है।
आज सुबह सबसे पहले मनीष सिसोदिया घर से तिलक लगाकर, मिठाई खाकर मुस्कुराते हुए घर से निकले। सीबीआई दफ्तर जाने के पहले सिसोदिया आम आदमी पार्टी दफ्तर और राजघाट जाएंगे।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मनीष सिसोदिया के आवास पहुंचे थे।
11 बजे सिसोदिया CBI दफ्तर पहुँचेगे।
हंगामे के आसार को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं मनीष सिसोदिया के घर के आसपास आप कार्यकर्ता न जुटें, इसलिए धारा 144 लगाई गई है।
सीबीआई मुख्यालय की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बल के जवानों की भी तैनाती की जा रही है।
इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को आशंका है कि आज भी हंगामा हो सकता है,हंगामे की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में रही।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य