April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में तेलंगाना के सीएम की बेटी को ईडी के सामने होना है पेश, पहुँची दिल्ली ईडी के सामने पेश होगी या नही असमंजस की स्थिति

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की कल ईडी के समाने कल पेशी को लेकर सस्पेंस बना हुआ। दरअसल कविता ने ईडी से पेश होने के लिए कुछ और वक्त मांगा है। हालांकि वह बुधवार शाम को नई दिल्ली भी पहुंच गई हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह कल ईडी के दफ्तार जाएंगी या नहीं, तो इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इधर ईडी ने अभी तक उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता 44 वर्षीय कविता को नौ मार्च को दिल्ली में एजेंसी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

इससे पहले कविता ने कहा था कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी क्योंकि उनका 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पिल्लई को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पिल्लई ईडी की हिरासत में है। एजेंसी ने पहले कहा था कि पिल्लई ने बताया है कि वह कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब गिरोह ‘दक्षिणी समूह का प्रतिनिधित्व’ करता है।

ईडी के पास पिल्लई की हिरासत 12 मार्च (13 मार्च को उन्हें फिर से दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा) तक है। कविता गुरुवार को पूछताछ में शामिल नहीं होती हैं तो एजेंसी उन्हें पिल्लई को अपनी हिरासत में रखने के दौरान पूछताछ के लिए नयी तारीख दे सकती है।

Share to...