निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले के दोषी मुकेश के वकील ने ट्रायल कोर्ट में दया याचिका दाखिल की। इसके साथ ही वकील ने फांसी की तारीख को बढ़ाने की भी मांग की है।
मुकेश के वकील की याचिका को मंजूर करने हुए ट्रायल कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया। कहा कि गुरुवार दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। ट्रायल कोर्ट ने 2012 के दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के माता-पिता से भी मामले में उनका पक्ष रखने के लिए कहा है।
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने डेथ वारंट को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका को सुनने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अदालत ने उसे सत्र अदालत में चुनौती देने की छूट दी थी। जिसके बाद दोषी मुकेश के वकील ने ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुकेश के वकील ने याचिका में दया और 22 जनवरी को होने वाली फांसी को आगे के लिए टालने की अपील की है। कोर्ट ने इस याचिका की सुनवाई के लिए गुरुवार को 2 बजे का वक्त तय किया है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ