इंडोनेशिया में शुक्रवार को तेज भूकंप आने के बाद सुनामी आ गई। इससे समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं जो तटबंधों को तोड़ते हुए भू-भाग में तबाही मचा रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा से बड़ी तबाही होने की आशंका है।
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को तेज भूकंप आया जिससे कई घर तबाह हो गए और कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। एक अधिकारी ने बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई और लोगों से भूकंप के बाद लगने वाले तेज झटकों के खतरे के चलते घर से बाहर रहने की अपील की।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र मध्य सुलावेसी के डोंग्गाला कस्बे से पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते शुरुआत में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। सुनामी की आशंका सही साबित हुई और कुछ ही समय बाद सागर में तेज लहरें उठीं। समंदर का पानी ऊंची लहरों के रूप में जमीनी इलाकों में घुस गया, फिलहाल सुनामी अपना कहर बरसा रही है।
तेज भूकंप के बाद सुनामी, अब भी तबाही के आसार

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम