April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तीन तलाक बिल पर राज्यसभा में कांग्रेस पल्टी, हंगामा और सदन स्थगित

लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को तीन तलाक बिल राज्यसभा में पेश हो गया। उच्च सदन में इस पर गर्मागर्म बहस हुई। विपक्ष ने इस बिल को पहले सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने की मांग की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने संशोधनों का प्रस्ताव रखा। सरकार बिना किसी संशोधन के इसे सदन से पास कराना चाह रही है, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और उपसभापति ने कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी।
राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने किसी भी संशोधन का विरोध करते हुए कहा कि संशोधन 24 घंटे पहले दिए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ठीक 3 बजे सदन में संशोधन रखे गए हैं। जेटली ने कहा कि आनंद शर्मा एक गलत परंपरा की नींव रखना चाहते हैं कि सदन में बहुमत वाली कोई भी पार्टी या समूह सेलेक्ट कमिटी के सदस्यों का नाम तय कर सकती है। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि आपने एक सदन में बिल का समर्थन किया और दूसरे सदन में आप इसे पास होने से रोकना चाहते हैं।

Share to...