मोहब्बत की इमारत का भ्रमण फ्रांस की 2 महिला पर्यटकों के लिए हादसे का सबब बन गया। एक तरफ शहरवासी पहले ही बंदरों के उत्पात से ग्रस्त हैं वहीं अब ताज महल परिसर में भी बंदरों का उत्पात पहुंच चुका है। मंगलवार सुबह ताज के दीदार के लिए पहुंची 2 महिला पर्यटक बंदरों के उत्पात की शिकार हो गई। सुबह विदेशी पर्यटकों का दल ताज महल भ्रमण के लिए पहुंचा।
ताज महल परिसर में सेंट्रल टैंक के पास से दल के सदस्य गुजर रहे थे। तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। पर्यटकों में से किसी ने बंदरों को भगाने की कोशिश की जिससे बंदर पर्यटकों के पीछे भागने लगे। बंदरों के अचानक हुए हमले से परिसर में मौजूद अन्य पर्यटकों में भगदड़ मच गई। इसी अफरा तफरी में फ्रांस की महिला पर्यटक 38 वर्षीय टीकू और 32 वर्षीय फॉससर्ड पर बंदरों ने पीछे से हमला कर दिया।
जिसमें से एक महिला पर्यटक को सिर्फ बंदर का पंजा लगा। दूसरी महिला पर्यटक के पैर में बंदर ने काट लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो बंदरों को भगाया इसके बाद दोनों महिला पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों महिलाओं को व्हील चेयर पर बैठाकर परिसर से बाहर लाया गया। दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बंदरों के इस हमले से पर्यटक भयभीत हो गए।
ताज देखने पहुंचे विदेशी महिला पर्यटकों को बंदरों ने किया घायल

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध