April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तमिलनाडु में वेदांता के प्लांट पर अब लगने वाला है ताला

तमिलनाडु सरकार ने देश के सबसे बड़े कॉपर कारखाने को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया है। थुथुकुड़ी स्थित इस कारखाने से निकल रहे प्रदूषण के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोली से 13 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ई पलनीस्वामी ने सोमवार को राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्टरलाइट कॉपर प्लांट को सील करने का आदेश दिया है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि तमिलनाडु के बंदरगाह शहर थूथुकुडी स्थित इस प्लांट की वजह से भूमिगत जल गंदा हो रहा था और इलाके में कैंसर समेत दूसरी बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया था। लेकिन स्टरलाइट प्लांट पर स्वामित्व रखने वाली ब्रितानी कंपनी वेदांता ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन ज़िले में वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट कॉपर के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन में 13 लोग मारे गए थे। इसमें 40 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हुए हैं जिनमें कई पत्रकार और कैमरापर्सन भी थे।

Share to...