सिरसा। कोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन खत्म हो चुका है। बुधवार को पुलिस ने डेरा की 60 हार्ड डिस्क जब्त कीं। इनमें डेरा के करीब 5000 सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे गहरे राज खुलने की आशंका है। ये हार्ड डिस्क पुलिस ने डेरा के आईटी हेड विनीत कुमार की निशानदेही पर बरामद की। विनीत को पुलिस ने सुबह अरेस्ट किया।
पुलिस के अनुसार विनीत ने डेरा के खेत में बने टॉयलेट से 60 हार्ड डिस्क बरामद करवाई हैं। सिरसा के एसपी अश्विन शैणवी ने बताया कि जांच में पाया गया कि डेरा मैनेजमेंट ने सर्च ऑपरेशन से पहले कुछ हार्ड डिस्क बदल दी थी। जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क निकली हुई पाई गई।
विनीत ने पुलिस को बताया है कि इन हार्ड डिस्क में 900 एकड़ में फैले डेरा परिसर में लगे 5000 सीसीटीवी का रिकॉर्ड है। इनमें सबसे ज्यादा फुटेज राम रहीम के 91 एकड़ में बने महल, होटल, रिसॉर्ट और सतसंग भवन के हैं।
इन सीसीटीवी फुटेज में राम रहीम के जेल जाने से पहले तक का रिकॉर्ड है। उसके बाद ही कैमरों को बंद कर दिया गया था और इस रिकॉर्ड को खत्म करने की साजिश रची गई थी।
डेरा सच्चा सौदा से मिली 60 हार्ड डिस्क, लगे थे 5000 कैमरे, आईटी हेड गिरफ्तार

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट