कोलकाता डमडम इलाके के एक बाजार में बम फटने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि धमाका भीड़-भाड़ वाले काजीपारा इलाके में स्थित फल की एक दुकान के पास हुआ। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि धमाके की तीव्रता काफी ज्यादा थी। 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शुरुआती जांच के अनुसार इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि यह एक सॉकेट बम विस्फोट था। सीआईडी का बॉम्ब स्क्वॉड घटनास्थल पर जांच में जुटा है।
डमडम में बम फटा, एक बच्चे की मौत, 9 घायल

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त