April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टूरिस्ट और पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक 50 फिट ऊँचे पोल पर फंसे, करीब 2 घण्टे लटके रहने के बाद कड़ी मशक्कत से उतारा गया

तिरुवनंतपुरम: केरल के वर्कला समुद्र तट पर एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। मंगलवार दोपहर को तमिलनाडु की एक टूरिस्ट एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान एक डरावने एक्सीडेंट का शिकार हो गई। दरअसल, टूरिस्ट और उनका पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक 50 मीटर से अधिक ऊंचे एक पोल पर फंस गए और करीब दो घंटे तक लटके रहने के बाद उन्हें बचाया जा सका।

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग के पास उन्हें बचाने के लिए उतनी ऊंची सीढ़ी ही नहीं थी। ऐसे में दोनों को बचाने के लिए खंभे को नीचे झुकाने की योजना बनाई गई और एहतियाती उपाय के रूप में खंभे के नीचे गद्दे और जाल बिछाए गए।

पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद 28 साल की महिला तथा पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक को आखिरकार बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को वर्कला के तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वे दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक वर्कला का है और महिला तमिलनाडु के कोयम्बटूर की रहने वाली हैं।

Share to...