टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज जीत ली है। भारत ने यह सीरीज जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं यह वनडे क्रिकेट में भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वी सीरीज जीत हैं।
दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत के सामने चुनौती पेश की। वेस्टइंडीज की ओर से अपना 100वा वनडे मैच खेल रहे शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों की पारी खेली ओर वेस्टइंडीज के कप्तान ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 74 रन बनाए। वेस्टइंडीज के 311 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया और मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया।
दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी कहे तो टॉप आर्डर फेल हो गया। कप्तान शिखर धवन का बल्ला नही चला और मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 43 रन बनाकर खराब शॉट खेलते हुए काइल मेयर्स को उनकी ही गेंद पर कैच दे बैठे और आउट हो गए। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने 64 रन बनाए वही श्रेयस अय्यर ने 63 रनों की पारी खेली। संजू सेमसन ने वनडे करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 54 रनों की पारी खेली।
भारतीय खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी ने शाई हॉप की शतकीय पारी पर पानी फेर दिया और टीम इंडिया को सीरीज जिताया।

More Stories
Vivo V40e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फिचर & प्राइस
रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब, उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज
ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, बॉलीवुड अभिनेत्री व यूनिसेफ राजदूत बनने का है सपना