इंग्लैंड में वर्ल्ड कप 2019 खेल रही टीम इंडिया को मंगलवार को ज़ोरदार झटका लगा है। अब पता चला कि सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते 3 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना होगा। शिखर अब वर्ल्ड कप 2019 के कई मैच नहीं खेल पाएंगे। शिखर को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए लीग मैच में चोट लगी थी, जिसमें उनके शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 36 रन से जीत हासिल की थी और शिखर को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
अंगूठे में चोट के चलते उनको बाहर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके अंगूठे में चोट आई थी। मैच के बाद स्कैन किया गया तो फ्रैक्चर निकला। जिसके कारण उनको 3 हफ्ते का रेस्ट दिया गया है। अब उनकी जगह कौन ओपनिंग करेगा। ये फैसला भी जल्द हो जाएगा।
रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली। धवन हालांकि चोट के कारण फिल्डिंग के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फिल्डिंग की।
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2019 बड़ा झटका, तीन हफ्ते के लिए बाहर शिखर धवन

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ