गलवान में सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प पर भारत ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार अपना मत रखा है। उन्होंने कहा कि गलवान में जो कुछ भी हुआ वो चीन की प्लानिंग थी। चीन ने जमीनी हालात को बदलने की साजिश की। उसकी मंशा तथ्यों को बदलने की है। एस जयशंकर ने ये बातें बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर हुई बातचीत में कही।
एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा कि गलवान में जो कुछ भी हुआ, उसे चीन ने काफी सोची-समझी और पूर्वनियोजित रणनीति के तहत अंजाम दिया है। इसलिए, भविष्य की घटनाओं की जिम्मेदारी उसी पर होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस घटना का द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
इस बातचीत में चीन के विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मतभेदों से उबरने के लिए दोनों पक्षों को मौजूदा तंत्रों के जरिए बातचीत और समन्वय का रास्ता और दुरुस्त करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि 15 जून की शाम को दोनों मोर्चे के बीच सैन्य-स्तर की बैठक में जो सर्वसम्मति बनी थी उसको भारतीय सैनिकों ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में स्थिति सामान्य होने पर भारतीय सैनिकों ने बोर्डर को पार किया और हमारे सैनिकों को उकसाया।
वांग यी ने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा मुद्दे पर दोनों देशों के बीच समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने भारत से इस घटना की जांच करने की मांग की है। साथ ही कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसको सजा दी जाए, जिससे आगे ऐसी कोई घटना न हो।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी