April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीओ से जीत गए मुकेश अंबानी, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री ने टेलीकॉम कंपनियों को ही आश्चर्य में नहीं डाला बल्कि इससे मुकेश अंबानी की दौलत में भी तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। संपत्ति के मामले में उन्होंने यह छलांग हाल में ही 4 जी फीचर फोन की लॉन्चिंग के बाद लगाई है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली रिफाइनिंग से लेकर टेलीकॉम कंपनियों तक के शेयरों में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली है। इस कारण अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 12.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। बताया जा रहा है कि 4जी फीचर फोन लॉन्च होने के बाद कंपनी में कई निवेशकों ने भरोसा जताया है।
मुकेश अंबानी 35.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वह हॉन्गकॉन्ग के बिजनेमैन ली का-शिंग को पछाड़ते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर पहुंच चुके ली का-शिंग की कुल संपत्ति 33.3 बिलियन डॉलर रह गई है। आपको बता दें कि अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

Share to...