मध्य प्रदेश में आज हुए जिला पंचायत चुनाव में परिणाम सामने आ चुके हैं मध्य प्रदेश के 51 जिला पंचायतों में आज जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
मध्य प्रदेश की 51 जिला पंचायतों में 40 जिला पंचायत पर भाजपा ने कब्जा किया है तो वही 10 पर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है एक पर अन्य ने जीत हासिल की।
जिला पंचायत चुनाव में मध्यप्रदेश में कई जगह कुछ गहमागहमी का माहौल भी नजर आया तो कुछ जगह पर भाजपा के ही बागी उम्मीदवारों ने भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों को हराकर विजय हासिल की तो कई जिला पंचायतों में निर्विरोध भाजपा के अध्यक्ष भी चुने गए।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार कविता विकास कार्य को हराकर भाजपा के ही बागी बलवंत पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बने। बलवंत पटेल प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के पुत्र हैं वही बालाघाट में कांग्रेस के बागी ने जीत हासिल की,भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी बड़ा उलटफेर नजर आया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर की पत्नी राम कुंवर गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई। भाजपा ने नवरंग गुर्जर को अपने पाले में मिलाकर उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर दिया था और उन्होंने जीत हासिल की।
भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हो गए मंत्री भूपेंद्र सिंह को सदस्य को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उनकी गाड़ी के सामने आ गए तभी विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्य को अंदर लेकर चले गए इनमें कांग्रेस के पाला बदलने वाले नेता नवरंग गुर्जर की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गुर्जर भी उनके साथ थी इस दौरान दिग्विजय सिंह भोपाल के कांग्रेस विधायकों व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जिला पंचायत कार्यालय में जाने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई वह पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई।
वही उज्जैन में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया उज्जैन जिला पंचायत के गेट पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस व भाजपा नेताओं को खदेड़ा दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने लोगों को गेट के अंदर ले जाने का प्रयास कर रही थी तभी विवाद की स्थिति बनी और पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस व भाजपा नेताओं को वहां से हटाया गया उज्जैन में भाजपा की कमला कुंवर विजई हुई उन्होंने कांग्रेस की हेमलता को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर कब्जा जमाया।
बड़वानी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में फूट नजर आई भाजपा ने पूर्व पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य की बहू कविता विकास आर्य को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया परंतु भाजपा के ही जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे बलवंत पटेल ने बागी के रूप में नामांकन जमा कर दिया जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी और जमकर प्रेम सिंह पटेल के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा के बागी बलवंत पटेल ने अधिकृत प्रत्याशी कविता विकास आर्य को हराया और जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
बलवंत पटेल को 9 मत और अधिकृत प्रत्याशी कविता विकास कार्य को 5 मत हासिल हुए बलवंत पटेल ने कांग्रेस के सदस्यों को भी अपनी और मिलाकर जीत हासिल की बड़वानी जिला पंचायत में कुल 14 सदस्य थे जिसमें भाजपा के 10 और कांग्रेस के 4 सदस्य थे यहां भाजपा में ही फूट नजर आई अधिकृत प्रत्याशी के हारने पर आर्य समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया कार्यकर्ता सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की गाड़ी के सामने बैठ गए और पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने को लेकर मंत्री प्रेम से पटेल व बलवंत पटेल पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया भाजपा में फूट सड़क पर नजर आई।
भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में इंदौर,भोपाल, ग्वालियर, भिंड,सागर, दतिया,जबलपुर,उज्जैन,रतलाम,खंडवा,मुरैना,सीहोर,बुरहानपुर,रीवा,टीकमगढ़,बेतूल,शिवपुरी,हरदा,बड़वानी, नीमच, अशोकनगर,पन्ना,नरसिंहपुर,सतना,मंदसौर,धार,खरगोन ,अलीराजपुर, शिवपुरी,मंडला,उमरिया शहडोल,रायसेन,गुना,कटनी, निवाड़ी,शाजापुर,आगर मालवा, विदिशा, छतरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता का आभार माना और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य