कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने बताया है कि इंदौर में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में रखी गई सख़्ती निरंतर जारी रखी जाएगी। कोई भी निजी संस्थान, दुकान, पब, बार, शराब दुकान परिवहन निजी कार्यालय आदि को अभी खोलने की अनुमति नहीं रहेगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों के धर्मस्थल केंद्र सरकार के निर्देशों के तारतम्य में पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। तथा इनमें बाहरी प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि अवैध रूप से सब्ज़ी और फल बेचने वालों से सतर्क रहें बेचने वालों की जानकारी संबंधित थाने अथवा एस डी एम को दें, ताकि उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा सके।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित