मध्यप्रदेश में लगातार कोरोनावायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के दो शहर उज्जैन और इंदौर, दोनों ही जगह पर शनिवार एक अच्छी खबर सामने आई है। आज दोनों ही जगह से कोरोना से जंग लड़कर लोग अपने घर पहुंचे हैं।
उज्जैन में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेकंड जांच नेगेटिव आई। शनिवार उन्हें घर भेजा गया है । कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार आ रहा है। 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज ऐसे है जिनकी 14 दिन बाद की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जांच के लिए भेजी गई सेकंड रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में क्वारन्टीन किये गए 9 मरीज और आर डी गार्डी में भर्ती 3 मरीज इस तरह कुल 12 मरीजों को आज घर भेजा गया है ।इन्हें अगले 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन में रहना होगा।
उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में मरीजों के ठीक होने से प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य का अमला उत्साहित है।
जिन मरीजों को आज घर भेजा गया उनमें पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से मोहसीन हुसैन 20 वर्ष, हरशाद पिता अशफाक आयु 11 वर्ष, शाहनवाज 35 वर्ष, मुस्कान 21 वर्ष, मोहम्मद अरशद 7 वर्ष, नाजनीन 25 वर्ष, अब्दूल अली 56 वर्ष, लालचंद 67 वर्ष, अब्दुल समद 61 वर्ष, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से डॉ. नरेन्द्र कुमार महाडिक 85 वर्ष, पल्लवी दास 25 वर्ष तथा हसीना बी 50 वर्ष शामिल है।
कलेक्टर शशांक मिश्र ने घर जाने वाले मरीजों को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी तथा उनसे एहतियात बरतने के लिए कहा है।
वहीं इंदौर में शनिवार को 121 लोगों को घर भेजा गया। यह सभी 14 दिन घरों में कोरेन्टाइन रहेंगे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित