इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अलग-अलग तरह से धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही है। इसी कड़ी में जस्ट डायल एप के माध्यम से भी धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंदौर में पहली बार जस्ट डायल के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। बता दे खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को डॉक्टर को ऑनलाइन अपार्टमेंट लेना भारी पड़ गया। डॉक्टर की ऑनलाइन फीस जमा कराने के चक्कर में साइबर हैकर ने उसके खाते को हैक कर लिया और 50000 रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने 4 महीने बाद इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि फरियादी अंजली शर्मा की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में निवासरत महिला द्वारा डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए जस्ट डायल एप का उपयोग कर एक नम्बर पर अपना अपॉइंटमेंट बुक किया था डॉक्टर का उसके बाद उसके पास एक कॉल आया और उसमें बताया कि एक लिंक भेज रहे है उसे क्लिक करे उसमें एक फॉर्म भरना पड़ेगा आपको और इस तरह बातों में उलझा कर एक लिंक भेजी जिसको उन्होंने बिना सोचे समझे क्लीक किया और उसे उनका मोबाइल नम्बर हैक हुआ और उसके बाद उनके खाते से उनका पैसा करीब 49000 रुपये उससे निकल गए।
खजराना पुलिस फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात भी कही जा रही है।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर