अब्दुल वाहिद रईस, मंदसौर। दो दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से मन्दसौर जिलें के नदी – नाले उफान पर आ गए हैं । शिवना नदी में शनिवार रात से ही प्रवाह शुरु हो गया था । रविवार को शिवना नदी में जल स्तर लगातार तेजी से बढ़ता गया । दोपहर 3 बजे शिवना नदी भगवान पशुपतिनाथ के गर्भग्रह तक पहुंची तथा देखते ही देखते लगभग 4 बजे तक भगवान पशुपतिनाथ के चार मुख जलमग्न हो गये ।
लगातार बारिश के चलते कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी सिद्घार्थ चौधरी ने प्रशासनिक अमले के साथ शिवना नदी व निचली बस्तियों का निरीक्षण किया । शिवना में वर्षा ऋतु के पहले उफान को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर, रामघाट, बड़ी पुल पर पहुंचे । पुलिस ने वहां से लोगों हटाया ।
वर्षा ऋतु के दौरान भी मन्दसौर में पेयजल संकट की दशा निर्मित हो गई थी । 3 दिन छोडक़र पेयजल दिये जाने की घोषणा नपा द्वारा की जा चुकी थी । संकट के इस समय में अमृत रुपी वर्षा हुई और शिवना में पहला उफान आया तथा कालाभाटा, मिर्जापुरा डेम के गेट खोलना पड़े । फिलहाल मंदसौर में पेयजल संकट की घड़ी टल गई हैं ।
शनिवार व रविवार को हुई 24 घंटे की बारिश ने मन्दसौर जिलें में लगभग 4 इंच बारिश का अनुमान हैं। भरपुर वर्षा से शिवना लबालब होकर रविवार रात तक उफान पर बनी हुई थी । दो दिन की बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता ला दी हैं ।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत