लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा है कि ब्रिटिश सरकार को जलियांवाला बाग के नरसंहार के लिए भारत और पंजाब से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को बर्बर करार दिया। उन्होंने बुधवार को गुरुनगरी में श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन किया और जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री दरबार साहिब में दर्शन करने के बाद लंगर भी चखा और सेवा भी की।
लंदन के मेयर जलियांवाला बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय बेहद भावुक हो गए। उन्होंने पूरे जलियांवाला बाग का अवलोकन किया। वह शहीद स्मारक पर गए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीदी कुंआ भी देखा। सादिक खान लंदन के पहले मुसलिम मेयर हैं। जलियांवाला बाग के नरसंहार का इतिहास सुन कर वह काफी भावुक हो गए। इस दौरान सादिक खान ने विजिटर बुक पर भी अपने उद्गार लिखे। उन्होंने लिखा समय आ गया है कि ब्रिटिश सरकार को जलियांवाला बाग के हत्याकांड के लिए माफी मांगनी चाहिए। जलियांवाला बाग में मारे गए निर्दोषों की आत्माओं को मैं श्रद्धासुमन भेंट करता हूं।
उन्होंने लिखा कि वर्ष 1919 के वैशाखी वाले दिन हुई इस घटना में मारे गए लोगों की प्रति उनकी संवेदनाएं है। वैशाखी वाले दिन हुई इस घटना को हम कभी नहीं भुला सकते। जलियांवाला बाग में आना हमेशा यादगार रहेगा।
वह बुधवार सुबह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद सादिक खान जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग के उस शहीदी कुंए को भी देखा जिसमें सैंकड़ों लोग जरनल डायर व अंग्रेज पुलिस की गोलियों से बचने के लिए कूद गए थे। इस के बाद सादिक खान ने जलियांवाला बाग की उन दीवारों को भी देखा जहां आज भी 1919 में चलाई गई गोलियों के निशान हैं।
जलियावाला बाग में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए साजिद खान ने कहा कि मेरा अमृतसर आना जीवन भर के लिए एक यादगार दौरा है। श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन कर मुझे आंत्मिक शांति व आनंद की आभूति हुई। श्री हरिमंदिर साहिब में चल रही लंगर प्रथा देख कर मानवता की भलाई के लिए चल रहे कार्यों की एक जीवंत मिसाल देखने को मिली।
जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए ब्रिटिश सरकार माफी मांगे : लंदन के मेयर

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ