जम्मू के बस स्टैंड पर बस में हुए हमले के पीछे आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का हाथ था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बस में ग्रेनेड हमला करने वाले यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यासिर भट्ट ने हिज्बुल कमांडर के कहने पर जम्मू बस स्टैंड पर बस में ग्रेनेड फेंका था।
आपको बता दें कि गुरुवार को जम्मू में बस स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया था, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस हमले में एक की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जम्मू में बस ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, हमलावर गिरफ्तार

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध