April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू-कश्मीर में यासीन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज नजरबंद

श्रीनगर। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया जबकि हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद किया गया। यह कार्यवाही दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के बाहर अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित धरने से एक दिन पहले हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मलिक कोहिरासत में लिया गया और 11 सितंबर तक सेंट्रल जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को कल दिल्ली जाने से रोकने के लिए मीरवाइज को नजरबंद किया गया। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी पिछले कई सालों से नजरबंद हैं।

Share to...