April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए UGC NET और CSIR NET की आखिरी तारीख बढ़ाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग इन परीक्षाओं के लिए 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 9 नवंबर को संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा 2 से 6 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, सीएसआईआर नेट परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों ही परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा यह निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर/जूनियर रिसर्च फेलो बनने लायक है या नहीं। नेट की परीक्षा का आयोजन 84 भाषाओं में किया जाता है। नेट-जेआरएफ की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब फिजिकल सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

Share to...