मप्र के जबलपुर सहित 6 जिलो में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। 6 जिलो में भूकंप के झटकों से हड़कम्प मच गया। भूकम्प की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। भूकम्प का केंद्र डिंडोरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मध्यप्रदेश के जबलपुर सहित 6 जिलो डिंडोरी,मंडला,अनूपपुर,बालाघाट,उमरिया में सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए। भूकंप के झटकों से लोगो मे दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। एक दूसरे से भूकम्प के झटकों के बारे में चर्चा करने लगे। दहशत के चलते बहुत देर तक लोगो मे अफरातफरी रही और लोग घरों से बाहर रहें। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।
01.11.2022 को प्रातः 08:43:50 बजे भा.मा.समयानुसार भूस्थानिक केंद्र 22.73 डिग्री उत्तर अक्षांश, 81.11 डिग्री पूर्व देशांतर डिंडोरी, मध्य प्रदेश में 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकंप दर्ज हुआ है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। प्रभावित जिले डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, उमरिया रहे।
जबलपुर में भूकम्प के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आसपास महसूस किए गए। जबलपुर में झटकों के बाद सेंट गैबरियल स्कूल रांझी में झटके महसूस किए गए किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्कूली बच्चों को तुरंत बाहर मैदान में भेज दिया गया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर