इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर काफी असमंजस है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 2 दिन यानी कि 23 और 24 अगस्त को पड़ रही है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण का जन्म भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस हिसाब से अष्टमी 23 अगस्त को पड़ रही है जबकि रोहिणी नक्षत्र इसके अगले दिन यानी कि 24 अगस्त को है। कहने का मतलब यह है कि इस बार अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं हो पा रहा है। सादिपनि आश्रम उज्जैन के मुख्य पूजारी रूपम व्यास जी का कहना है कि जन्माष्टमी का व्रत निर्विवाद रूप से 23 अगस्त को है। शास्त्रों के अनुसार जिस रात्रि में चन्द्रोदय के समय भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि हो उस दिन जन्माष्टमी का व्रत रखना चाहिए।
जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि प्रारंभ : 23 अगस्त 2019 को सुबह 08 बजकर 09 मिनट से।
अष्टमी तिथि समाप्त : 24 अगस्त 2019 को सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक।
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ : 24 अगस्त 2019 की सुबह 03 बजकर 48 मिनट से।
रोहिणी नक्षत्र समाप्त : 25 अगस्त 2019 को सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक है।

More Stories
Dr Umesh Shukla Updates: नीम और बबूल की लकड़ी से बनेगी द्रोणी, मरीजों को मिलेगा सर्टिफाइड और मानकीकृत इलाज का फायदा
Registration Department Updates: पंजीयन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत, विदेश में बैठा व्यक्ति भी खरीद सकेगा संपत्ति
ASP Bhavna Maravi Updates: डॉ. मनोज इंदुरकर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अनुशासनहीनता और गलत थीसिस पर मांगी गई थी रिपोर्ट