उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम जनता की जीत बताया है। उन्होंने इस जीत के लिए गोरखपुर और फूलपुर की जनता का धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने बीजेपी को उसकी वादाखिलाफी का जवाब दिया है। इस मौके पर उन्होंन सपा को चुनाव में सहयोग देने के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और अन्य दलों के नेताओं का भी धन्यवाद दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता को भले ही जीत का अंतर हजारों मतों में दिख रहा हो लेकिन हमें जीताने के लिए दोनों लोकसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं ने वोट दिया। मैं उन सब का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी सीट पर भी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जनता में बीजेपी के लिए कितना गुस्सा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भी हमें ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेगा।
जनता ने बीजेपी की वादाखिलाफी का दिया जवाब: अखिलेश यादव

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट