छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे ने देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब जीत लिया है। मुंबई में आयोजित इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे ने शानदार प्रदर्शन किया और ब्यूटी क्वीन का ताज हासिल कर लिया। गौरतलब है कि वीना मिस ट्रांसक्वीन इंडिया कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए देशभर से ट्रांसजेंडर समुदाय से ब्यूटी क्वीन का चुनाव हुआ था। इस कॉम्पिटिशन में वीना टॉप पर चल रही थीं। 13 से अधिक वोट पाकर वीना ने यह टाइटल अपने नाम किया। इस कॉन्टेस्ट में वीना के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रांसजेडर्स शामिल हुई थीं।
24 साल की वीना मूल रूप से रायपुर की ही रहने वाली हैं और यहीं उन्होंने अपनी मॉडलिंग व पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग पूरी की है। प्रतियोगिता के दौरान जब वह रैंप पर उतरीं तो देखने वाले देखते ही रह गए। वीना इससे पहले फैशन की दुनिया के बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ से चुनी गई देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त