देशभर में कोरोना वायस के प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। इन दिनों जिलों के अलावा छिदगढ़, मलकानगिरी में भी यह झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह क्षति नहीं आई है। सुकमा कलेक्टर चंदन कुमार ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ओडिशा का मलकानगिरी है। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला इससे एकदम सटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। करीबन 2 से 3 सेकेंड तक भूकम्प के झटके रहे। भूकम्प का अनुभव करते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील