चीनी सैनिक अक्सर भारतीय सीमा को लांघने का दुस्साहस करते रहते हैं। एक बार फिर चीन की पीपुल्स आर्मी ने देश की सीमा में घुसपैठ की है। इस बार ये घुसपैठ उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में हुई है। चीनी सैनिकों ने 10 दिन पहले अरुणाचल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है।
चीनी सैनिक एलएसी क्रॉस कर अरुणाचल सेक्टर में दाखिल हो गए थे, हालांकि भारतीय जवानों के समझाने पर वे वापस अपनी सीमा पर लौट गए। ये घटना 10 दिन पहले की है। बताया जाता है कि दोनों सेनाओं ने एक तय प्रोटोकॉल के तहत इस मामले को सुलझाया। इसके बाद चीनी सैनिकों को अपनी सीमा में वापस लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि इससे पहले चीनी सैनिकों ने इसी साल अगस्त में उत्तरांचल के चमोली जिले में घुसपैठ की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान चीनी सैनिक सीमा से 4 किलोमीटर अंदर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की चौकी के करीब तक आ गए। जवानों के कड़े प्रतिरोध के बाद ये सैनिक वहां से लौटे।
चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ, जवानों के विरोध पर लौटे वापस

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम