April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चिनूक हेलीकॉप्टर इंडियन एयरफोर्स में किया गया शामिल

चंडीगढ़ स्थित इंडियन एयरफोर्स के 12वीं विंग एयरफोर्स स्टेशन में आज एक कार्यक्रम में चिनूक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर की पहली यूनिट को शामिल कर लिया गया। कार्यक्रम में आईएएफ चीफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी शामिल हुए। आईएएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चिनूक हेलीकॉप्टर कई बड़े देशों की वायु सेनाएं इस समय प्रयोग कर रही हैं। इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग ट्रूप्स और जरूरी सैन्य सामान को ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है।
भारतीय नौसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस मौके पर कहा कि चिनूक हेलीकॉप्टर सिर्फ दिन में नहीं, रात के वक्त भी सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। असम के दिनजान में पूर्वी भारत के लिए एक और यूनिट गठित की जाएगी। चिनूक का शामिल होना भी उसी तरह गेम चेंजर साबित होगा, जैसे लड़ाकू विमानों की फ्लीट में राफेल का शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश के सामने सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियां हैं और मुश्किल जगहों के लिए इस तरह की क्षमता वाले हेलीकॉप्टर की जरूरत है। उन्होंने बताया कि चिनूक को भारत की जरूरतों के लिहाज से तैयार किया गया है।

Share to...