केंद्रीय आद्यौगिक बल ने दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर से एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिसने सीआरपीएफ की वर्दी पहन रखी थी। पकड़े गए शख्स ने खुद का नाम नदीम खान और शामली का रहने वाला बताया। पूछताछ में शख्स दावा कर रहा था किवो सीआरपीएफ में ट्रेनी है और श्रीनगर में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। उसने यह भी कहा कि अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शामली आया था, लेकिन जांच में पता चला की उसके माता पिता एकदम ठीक हैं। वही यह शख्स श्रीनगर में ट्रेंनिग भी नहीं कर रहा है। शख्स के पास से 2 आधार कार्ड मिले हैं, जिसमें अलग-अलग जन्म तारीख लिखी हुई है। इस शख्स को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
गौरतलब है कि श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद से सुरक्षा एजेंसियां बेहद चौकन्नी हैं। इनपुट मिला था कि श्रीलंका में घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी भारत की सीमा में दखिल हो सकते हैं।
चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से सीआरपीएफ की वर्दी पहने संदिग्ध हिरासत में

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील