मुंबई। लेकसिटी यानी झीलों की नगरी उदयपुर की गौरवी सिंघवी ने मुंबई के जुहू बीच के खारदण्डा से गेटवे ऑफ इंडिया तक अरब सागर की लहरों पर लगातार 9 घंटे, 23 मिनट लगातार तैरकर 47 किलोमीटर की दूरी तय करके और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
गौरवी सिंघवी ने सुबह करीब 3.30 बजे जूहू के समुद्र में डुबकी लगाई। दोपहर करीब 1.30 बजे जलपरी ने 47 किलोमीटर की दूरी तय करके गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर रुकी। गौरवी के इस कीर्तिमान का गवाह बने कोस्ट गार्ड की टीम के साथ उनके कोच महेश पालीवाल और गौरवी के परिजन। महज 14 साल की उम्र में रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक है।
गौरवी ने रचा इतिहास, 10 घंटे में तय की समुद्र में 47 किमी दूरी

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान