गुजरात राज्यसभा चुनाव की 3 सीटों के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के बीच पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने वाले शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया। कांग्रेस को वोट देने का मतलब ही नहीं है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अहमद पटेल को वोट न देने का अफसोस है। वहीं बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप राजपूत हैं ये मत भूलिए कि कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया है।
गुजरात से विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अपना मत देने आए। शंकर सिंह वघेला के बेटे महेंद्र सिंह वघेला को भीतर जाने से पहले अमित शाह के पैर छूते देखा गया। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले, कांग्रेस के 44 विधायकों को एक बस से आज सुबह आणंद स्थित एक रिसॉर्ट से यहां राज्य सचिवालय के स्वर्णिम संकुल लाया गया। मतदान केंद्र में जाने से पहले विधायकों ने जीत का संकेत वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को दिखाया। राज्यसभा की 10 सीटों में से गुजरात की 3 सीटों के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है।
गुजरात राज्यसभा चुनाव : वाघेला ने दिया वोट, बेटे ने छुए अमित शाह के पैर

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध