चक्रवाती तूफान गाजा के गुरुवार को तमिलनाडु के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गाजा के असर की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और ऐहतियातन सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित कर दी गई है। पुड्डुचेरी में भी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं और प्रशासन ने तूफान से निपटने की तैयारियां कर ली हैं। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के उत्तरी और दक्षिणी तटीय इलाकों में शाम से ही भारी बारिश की आशंका है। कुड्डालोर, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, थंजावुर, पुड्डुकोट्टाई, तूतिकोरिन और रामनाथपुरम में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि 13 नवंबर से 15 नवंबर तक वह मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में ना जाएं।
गाजा के टकराने की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान