April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 15 कमांडो शहीद

नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें 15 कमांडो शहीद हो गए हैं। इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया है। नक्सलियों ने सी-60 कमांडो की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया। पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। गढ़चिरौली में पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
सी-60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया। इस धमाके में 15 कमांडो शहीद हो गए। घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग चल रही है। धमाके में कुल 16 लोग मारे गए हैं।
कमांडो पर नक्सली हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं की इसकी निंदा की है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों पर हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले को कायराना हरकत करार दिया।

Share to...