उज्जैन:- उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र के तीन बत्ती चौराहा स्थित तेजनकर हॉस्पिटल के सामने खड़ी 2 कारो में भीषण आग लग गई। पार्किंग में खड़ी कारो में अचानक आग लगने से लोगो मे अफरातफरी मच गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हो सका फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
निजी हॉस्पिटल के सामने खड़ी कारो में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कारे धुंधुकर जलने लगी। दोनो कारे जलकर खाक हो गई। पास स्थित लोगो ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर दोनो कारे जलकर खाक हो गई।
कार में गैस सिलेंडर मिले जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। और कुछ ही देर में कार में आग बुरी तरह लग गई और दोनो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई।
कारो में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर फाइटर मौके पर पहुँचे ओर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग पास खड़ी अन्य गाड़ियों में नही फैली वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
तेजनकर हॉस्पिटल के सामने रोज ही करीब 50 से ज्यादा कार व बाइक खड़े रहते हैं साथ ही जिस स्थान पर कारो में आग लगी है वही सामने बैंक भी है आसपास बड़ी संख्या में लोग भी रहते है गनीमत रही कि फायर ने जल्दी पहुँचकर आग पर काबू पा लिया और आग फेल नही पाई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर