खरगोन: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत देश के एकमात्र नर्मदा नदी के प्राकृतिक सहस्त्रधारा ट्रैक पर केनो सलालम प्रतियोगिता का कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने शुभारंभ किया।
खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा के प्राकृतिक ट्रैक पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत सोमवार से केनो सलालम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने 15 राज्यों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। केनो सलालम खिलाड़ियों ने नर्मदा नदी की तेज धारा के बीच हवा में लटके हुए 18 गेट को पार करने में अपने जोर दिखाएं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पहले सत्र में ही मध्य प्रदेश को इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग और पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में बड़ी सफलता मिली। महिला वर्ग में मप्र की मानसी को गोल्ड, हरियाणा की खिलाड़ी प्रीति पाल को सिल्वर और धृति मारिया ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में प्रद्युमन सिंह इंदौर को गोल्ड मिला।
खरगोन कलेक्टर और एसपी पूरे समय सभी राज्यों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। वाटर स्पोर्ट्स के इस रोमांचकारी खेल के दौरान नर्मदा नदी स्थित सहस्त्रधारा में करीब 150 से 200 मीटर की दूरी पर कुल 18 गेट हवा में लटकाए गए इसमें 12 गेट बहते पानी की दिशा में रखे गए इन गेट्स को टच करने पर 2 सेकंड की पेनल्टी और गेट को मिस करने पर 50 सेकंड की पेनल्टी भी रखी गई है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर